
New Year 2019, Happy New Year 2019, new year 2019 celebration, jodhpur police, jodhpur police commissionerate, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. नववर्ष स्वागत के लिए मनाए जाने वाले जश्न के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में अस्सी से अधिक पॉइंट यानि स्थान पर आठ सौ से अधिक अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे। नववर्ष स्वागत से तीन पहले से ही नाकाबंदी के साथ ही होटल-सराय व ढाबों की तलाशी शुरू कर दी गई है।
पुलिस आयुक्त आलोक वशिष्ठ ने नववर्ष स्वागत के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम के आदेश जारी किए। पुलिस उपायुक्त पूर्व व पुलिस उपायुक्त पश्चिम अपने जिलों के प्रभारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों को छोडकऱ शहर व आस-पास के 72 पॉइंट पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। थानों की चेतक को भी एक दर्जन स्थानों पर गश्त करेगी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि पुलिस स्टेशन डांगियावास, करवड़, बनाड़, लूनी, झंवर व बोरानाडा के थानाधिकारी को गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती
आदेश के तहत शनिवार से प्रत्येक थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। जो सोमवार मध्यरात्रि तक की जाएगी। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधि के संबंध में होटल, सराय व ढाबों की जांच की जांच की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार से जांच शुरू कर दी गई है। ऐहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते को भी मुस्तैद रखा गया है।
Updated on:
30 Dec 2018 05:25 pm
Published on:
30 Dec 2018 05:25 pm
