
निलम्बित छात्र नेता के खिलाफ पुलिस ने उठाया यह सख्त कदम
जोधपुर।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में केन्द्रीय कार्यालय की गोपनीय शाखा में कर्मचारियों को बाहर निकालकर दरवाजा लॉक करना निलम्बित छात्र नेता राजवीरसिंह बांता को भारी पड़ गया। विवि की ओर से बुधवार को भगत की कोठी थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक के मामले में छात्रों ने गत सोमवार को केन्द्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ छात्र गोपनीय शाखा में घुस गए थे और वहां के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। फिर शाखा के गेट पर ताला लगा दिया था। इतना ही नहीं, छात्रों ने गोपनीय शाखा का वीडियो भी बनाया था। इस संबंध में विवि रजिस्ट्रार की तरफ से लिखित शिकायत भेजी गई। जिसके आधार पर छात्र नेता राजवीरसिंह बांता व आठ-दस अन्य छात्रों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। प्रदर्शन के संबंध में छात्र नेता बांता को विवि प्रशासन ने निलम्बित कर रखा है।
Published on:
27 Apr 2023 12:53 am
