9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नजर विधायकों की खरीद-फरोख्त पर, पकड़े गए हवाला कारोबारी

एटीएस-एसओजी मुख्यालय की सूचना पर जोधपुर में हवाला के 16 लाख रुपए के साथ मंडी व्यापारी समेत दो को दबोचा, पाल रोड से राम मोहल्ला तक पीछा कर एसओजी ने पकड़ा, पड़ताल जारी कि रकम किसने और क्यों भेजी थी
2 min read
Google source verification
हवाला कारोबारी गिरफ्त में

जोधपुर में सोमवार को एसओजी की गिरफ्त में आए हवाला कारोबारी पकड़ी गई नगदी के साथ महामंदिर थाने में।

जोधपुर। राजस्थान की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच पुलिस की एसओजी व एटीएस शाखाओं के संयुक्त अभियान के दौरान सोमवार को जोधपुर में हवाला कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर 16 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इन दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हवाला की यह रकम किसने और क्यों भेजी थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी/एटीएस) अनिल पालीवाल के अनुसार पाल रोड पर निजी अस्पताल के सामने एक व्यक्ति के हवाला राशि के लेन-देन की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुमताज खान के नेतृत्व में एसओजी टीम पहुंची। अस्पताल के सामने से हाणिया गांव निवासी मुकेश बिश्नोई सोलह लाख रुपए लेकर रवाना हो गया। उसे हवाला के जरिए यह राशि किसी को सुपुर्द करनी थी। एसओजी ने उसका पीछा किया। मुकेश राम मोहल्ला में दामोदर कॉलोनी निवासी कृषि मण्डी व्यापारी मुरलीधर डागा के मकान पहुंचा और सोलह लाख रुपए सौंप दिए। इसी दौरान एसओजी टीम ने मुकेश पुत्र रामनारायण बिश्नोई व व्यापारी मुरलीधर पुत्र हरनारायण डागा को दबोच लिया। दोनों से महामंदिर थाने में पूछताछ जारी है।

आयकर विभाग को सूचना
संदेहास्पद परिस्थिति में मिलने के चलते सोलह लाख रुपए पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिए। आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।हवाला राशि सौंपने वाला व्यक्ति पकड़ में नहीं आ सका है।

जयपुर से टीम रवाना

एसओजी-एटीएस मुख्यालय से विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले की निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच सोमवार जोधपुर में हवाला की रकम की सूचना पर टीम को अलर्ट किया गया। जयपुर से रवाना हुई टीम भी पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

एटीएस की भी नजर

प्रदेश में 19 जून को होने वाले राज्य सभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के बीच एसओजी के साथ एटीएस भी संदिग्धों पर नजर रख रही है। जोधपुर में हवाला कारोबार से जुड़े दो लोगों को एटीएस की सूचना पर ही पकड़ा गया। एसओजी-एटीएस की संयुक्त टीमें दिल्ली से आने -जाने वाले लोगों पर नजरें रखे हुए है। इसके अलावा पांच सितारा होटलों में ठहरने वालों पर भी नजर है, लेकिन इस बारे में अफसर चुप्पी साधे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग