9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण शिविर का समापन

सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओ और क़ानूनों पर पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में समापन हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण शिविर का समापन

पुलिस विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण शिविर का समापन

जोधपुर. सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय की ओर से सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओ और क़ानूनों पर पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में समापन हुआ।
राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरपीटीसी के प्रिंसिपल राहुल बारहठ ने कहा कि पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा भी कई दायित्व आ गए है जिनके बारे में जागरूक रहना समय की मांग है। सामाजिक सुरक्षा के तहत पुलिस पर नैतिक कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षाएं भी आ गई है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि पुलिस अधिकारियों की दक्षता बढ़ती रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश नारायण भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के तीन दिनों में सामाजिक सुरक्षा, वृद्धजनों संबंधित कानून, ड्रग एडिक्शन, ड्रग एब्यूज, एनडीपीएस कानून, भिक्षावृति संबंधित कानून, मीडिया की सामाजिक सुरक्षा में भूमिका आदि विषयों पर डॉ स्वीकार लामा, डॉ शीतल अरोरा, डॉ अभिषेक शर्मा, श्री प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ रंजन दवे जैसे विषय विशेषज्ञों ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कल्ला द्वारा किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग