9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weekly off in Police : पुलिस में आज से मिलेंगे साप्ताहिक अवकाश, ऐसे होगी शुरूआत…

- पायलट प्रोजेक्ट में प्रतापनगर थाने का चयन, पहले दिन छह जनों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
2 min read
Google source verification
Weekly off in Police : पुलिस में आज से मिलेंगे साप्ताहिक अवकाश, ऐसे होगी शुरूआत...

Weekly off in Police : पुलिस में आज से मिलेंगे साप्ताहिक अवकाश, ऐसे होगी शुरूआत...

जोधपुर।
देश की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस को भी अन्य महकमों की तरह साप्ताहिक अवकाश (Weekly off in Police) मिलेगा। स्वास्थ्य में बढ़ोतरी के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निवर्हन और हौंसला अफजाई के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा (DGP Umesh mishra )के निर्देश पर प्रायोगिक तौर पर बुधवार से साप्ताहिक विश्राम यानि अवकाश प्रदान करने की योजना (Weekly off will start from today in Police) शुरू की गई। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में इस पायलेट प्रोजेक्ट(Pilot project) के तौर पर पुलिस स्टेशन प्रतापनगर का चयन किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर साप्ताहिक अवकाश के लिए सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर के प्रतापनगर थाने का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है। जो बुधवार से लागू होगा। इसके तहत निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं :-
- थाने में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा।
- थानाधिकारी विवेक से पुलिसकर्मियों की सुविधा के हिसाब से अवकाश का दिन व पुलिसकर्मी का चयन करेंगे।
- थाने की नफरी के हिसाब से उचित अनुपात में साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। जिसकी अवधि सुबह 8 से दूसरे दिन आठ बजे तक रहेगी।
- सामान्तया रात्रि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को दूसरे दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। जो स्वीकृत अवकाश के साथ प्रदान नहीं किया जाएगा।
- संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अथवा अति आवश्यक राजकार्य के दौरान साप्ताहिक अवकाश निरस्त कर सकेंगे।
- साप्ताहिक अवकाश असंक्रमणीय पद्धति से देय होगा। यानि राजकार्य कार्य के चलते किसी सप्ताह में अवकाश न मिलने पर अगले सप्ताह में जोड़ा नहीं जाएगा।
थाने में 42 पुलिसकर्मी, 7 ग्रुप में बांटा
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि थाने में 42 पुलिसकर्मी हैं। साप्ताहिक अवकाश के लिए छह-छह पुलिसकर्मियों का सात ग्रुप बनाया गया है। हर ग्रुप को सप्ताह में एक दिन में अवकाश दिया जाएगा। यानि हर रोज छह पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे। पायलट योजना का संबंधित एसीपी सुपरविजन व समीक्षा करेंगे। समस्या या सुझाव के संबंध में डीसीप को अवगत कराया जाएगा। योजना के सफल होने पर अन्य थानों में भी लागू की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग