
Jodhpur Nagar Nigam South के लिए मतदान शुरू
जोधपुर. जोधपुर नगर निगम दक्षिण (Jodhpur Nagar Nigam south) के 80 वार्डों के लिए रविवार सुबह 7.30 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों (Polling booth) पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दक्षिण के 80 वार्डों के लिए 312 प्रत्याशी मैदान में है। यहां बोर्ड पर कब्जे के लिए कांग्रेस व भाजपा के साथ बागियों और निर्दलीय प्रत्याशियों में मुकाबला है।
जोधपुर नगर निगम दक्षिण के लिए 540 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर के 3 लाख 40 हजार 56 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 76 हजार 6 पुरुष मतदाता और 1 लाख 64 हजार 46 महिला मतदाता है। कोरोना को देखते हुए 246 अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं।
शहर में पहली बार दो नगर निगम बने हैं। नगर निगम उत्तर के लिए गुरुवार को मतदान हो चुका है। उत्तर के 80 वार्ड के लिए गुरुवार को 62.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तर और दक्षिण दोनों के महापौर अलग-अलग होंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में रविवार को जयपुर ग्रेटर(Jaipur greater) , जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगम के 310 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। 29 अक्टूबर को जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर के लिए मतदान हुआ था। मतगणना 3 नवंबर को होगी।
Updated on:
01 Nov 2020 08:21 am
Published on:
01 Nov 2020 08:21 am
