9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोलो हेरिटेज व सेन्ट्रल एकेडमी की टीमें जीती

महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कपविंटेज कार रैली आज
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 28, 2018

jodhpur

पोलो हेरिटेज व सेन्ट्रल एकेडमी की टीमें जीती


जोधपुर।
पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे जोधपुर पोलो सीजन में खेले जा रहे महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सहारा वॉरियर्स व पोलो हेरिटेज व दूसरा मैच सेन्ट्रल एकेडमी व जोधपुर टीम के बीच खेला गया। पहले मैच में पोलो हेरिटेज ने सात के मुकाबले आठ गोल कर एक गोल से मैच जीता जबकि दूसरे मैच में सेन्ट्रल एकेडमी ने पांच के मुकाबले आठ गोल कर तीन गोल के अन्तर से जीत दर्ज की।
पहले मैच में सहारा वॉरियर्स के छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। चार हैण्डीकेप के खिलाड़ी सिद्धांत शर्मा ने दूसरे चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में लगातार तीन गोल किए। दो हैण्डीकेप के प्रणय कपूर ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में पोलो हेरिटेज के पांच हैण्डीकेप के खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने सात गोल किए। धु्रव ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में दो गोल व चौथे चक्कर में एक विजयी गोल किया। धनंजय चौधरी ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। दूसरे मैच में सेन्ट्रल एकेडमी ने मैच की शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। पांच हैण्डीकेप के अभिमन्यु पाठक ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। दो हैण्डीकेप के कुलदीपसिंह ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक व दो हैण्डीकेप के भवानीसिंह कालवी ने पहले चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में जोधपुर की ओर से तीन हैण्डीकेप के अंगद कलान ने पहले, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, छह हैण्डीकेप के सैय्यद बशीर अली व जन्मेजयसिंह ने चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। शनिवार को विंटेज कार रैली के बाद दोपहर 2.30 बजे अर्जेन्टाइन पोलो का प्रदर्शन मैच खेला जाएगा।
--

विंटेज कार रैली आज
शनिवार को दोपहर 2 बजे विभिन्न मॉडल की विंटेज कारों की रैली पोलो मैदान में पहुंचेगी। रैली में उम्मेद भवन पैलेस की 1938 की मॉडल मॉरिस कन्वर्टीबल, 1934 की मॉरिस सैलून, 1930 व 1947 की केडिलाक, 1920 की ओवरलैण्ड, 1947 की ब्यूक सुप 8, 1979 की बैंज, 1948 की पैकर्ड, अजीत भवन की पोन्टीयाक 1933, फ ोर्ड 1934, डिसोटो 1947, महाराज हरीसिंह जालम विलास की 1948 की जिपस्टर विलीज ओवरलैण्ड, ठकुरानी गायत्रीसिंह उम्मेद नगर की 1951 की जगुआर एमके 5, कुन्दनसिंह की 1928 की शेवरलेट, दलपतसिंह की 1947 की ब्यूक सुपर 8, विशांत शर्मा की 1946 की बैन्टले एमके 6 व मनीष न्यूटन की जगुआर एमके 4 सहित कुल 17 विंटेज कारें सम्मिलित होंगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग