9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध के सैम्पल लेने गए दल के हत्थे चढ़ा घटिया मिर्च मसाले वाला

पीपाड़ सिटी (जोधपुर). शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार प्रात: साथीन पहुंची टीम के सदस्य दो दूध डेयरियों पर सैंपल भरने की कार्यवाही को अंजाम ही दे रहे थे, उसी समय मुख्य बाजार में एक व्यक्ति बाइक से घटिया किस्म का मिर्च- मसाला बेचता हुआ टीम को नजर आया। इससे मिर्च पाउडर का मोल-भाव करने के दौरान ही टीम ने मसालों के सैंपल चेक किए।
less than 1 minute read
Google source verification
दूध के सैम्पल लेने गए दल के हत्थे चढ़ा घटिया मिर्च मसाले वाला

दूध के सैम्पल लेने गए दल के हत्थे चढ़ा घटिया मिर्च मसाले वाला,दूध के सैम्पल लेने गए दल के हत्थे चढ़ा घटिया मिर्च मसाले वाला

पीपाड़ सिटी (जोधपुर). शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार प्रात: साथीन पहुंची टीम के सदस्य दो दूध डेयरियों पर सैंपल भरने की कार्यवाही को अंजाम ही दे रहे थे, उसी समय मुख्य बाजार में एक व्यक्ति बाइक से घटिया किस्म का मिर्च- मसाला बेचता हुआ टीम को नजर आया। इससे मिर्च पाउडर का मोल-भाव करने के दौरान ही टीम ने मसालों के सैंपल चेक किए।

प्राथमिक जांच में ही मिर्च बहुत घटिया किस्म एवं मिलावटी नजर आ रही थी। वह व्यक्ति अचानक हुई विभागीय टीम की कार्यवाही से घबरा गया। उसने टीम सदस्यों को माल उपलब्ध करवाने वाली फैक्ट्री की जानकारी दी। टीम रामपुरिया निवासी लक्ष्मण राम को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर फैक्ट्री की लोकेशन पर पहुंची।

फूड सेफ्टी ऑफिसर रजनीश शर्मा एवं रेवंत सिंह ने बताया कि उसकी निशानदेही पर मंडोर मंडी में संचालित चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी में 3 अलग-अलग मसालों के सैंपल लेने के साथ 398 किलोग्राम मिर्च पाउडर, 28 किलोग्राम हल्दी तथा 6 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज कर दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग