9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रवाल की जयंती पर गरीबों भोजना कराया

युवा संसद आयोजित
less than 1 minute read
Google source verification
अग्रवाल की जयंती पर गरीबों भोजना कराया

अग्रवाल की जयंती पर गरीबों भोजना कराया

जोधपुर. जिला वैश्य फेडरेशन ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संस्थापक पूर्व सांसद दिवंगत रामदास अग्रवाल की जयंती को वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में वैश्य समाज द्वारा एकता दिवस पर विभिन्न सेवाकार्य,बुजूर्गों का सम्मान आदि कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी के तहत उम्मेद स्टेडियम के पास 250 गरीबों को भोजन कराया गया। इस मौके राजेन्द्र राठी, अनिल भंडारी, राजेन्द्र राठी, रवि जैन, आनंद प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश खण्डेलवाल व यदू भंडारी सहित कई जने मौजूद थे।

युवा संसद आयोजित

जोधपुर. नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम बुधवार को नांदड़ा कला गांव के विद्यालय में आयोजित हुआ। झालामंड के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह कुंपावत ने युवाओं को संयमित एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। आशीष वर्मा ने युवाओं को गांधी के बताए हुए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी सहित कई जने मौजूद थे।

जायरीन अजमेर जाएंगे

जोधपुर. हजरत ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुदीन चिश्ती अजमेर के लिए शुक्रवार को चीरघर मस्जिद से जायरीन का एक दल रवाना होगा। यह दल दरगार पर चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ करेगा। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अब्दुल सलीम कादरी ने दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग