27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलटी केबल से बिजली चोरी पकड़ी, केबल हटाने पर मारपीट

- मीटर हटाने के बाद बकाया राशि वसूलने पहुंचे तो दो मकान में एलटी केबल से चोरी पकड़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 17 Mar 2020, 1:35 AM IST

एलटी केबल से बिजली चोरी पकड़ी, केबल हटाने पर मारपीट

एलटी केबल से बिजली चोरी पकड़ी, केबल हटाने पर मारपीट

जोधपुर. झंवर थानान्तर्गत धवा के राजेश्वर नगर में बिजली चोरी के कारण मीटर हटाने के बाद एलटी केबल से दो मकान में बिजली चोरी पकड़ में आने पर ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों से सोमवार को गाली-गलौच व मारपीट कर मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया।

थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार बिजली चोरी पकड़ में आने पर राजेश्वर नगर निवासी भूराराम पुत्र चतुराराम पर 55856 और रामाराम पुत्र जयरूपराम पर 40114 रुपए बकाया हैं। गत 14 फरवरी को इनके बिजली मीटर भी हटा दिए गए थे। यह राशि वसूलने के लिए धवा स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता मोहित सोनी व शिवराम चोयल, तकनीकी सहायक ओमपालसिंह व रतनाराम राजेश्वर नगर पहुंचे। दोनों मकानों पर एलटी केबल से सीधे विद्युत चोरी की जा रही थी। बिजली कर्मचारियों ने भूराराम के मकान पर लगी एलटी केबल हटा दी। फिर पास स्थित रामाराम के मकान से भी केबल हटाने लगे। इतने में मोटरसाइकिल पर राजूराम पटेल, लक्ष्मणराम पटेल व भंवर पटेल वहां आए और केबल हटाने का विरोध करने लगे। गाड़ी में बैठे दोनों जेईएन से गाली-गलौच व हाथा-पाई पर उतर आए।
बिजली कर्मचारी वाहन में बैठकर निकलने लगे तो तीनों ने गाड़ी रोक ली। फिर गाड़ी में घुसकर बिजलीकर्मियों से हाथा-पाई की। साथ ही शिवराम का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह वहां से छूटकर सभी धवा चौकी और फिर झंवर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग