9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकाकरण को लेकर पसोपेश में प्रसूताएं

    टीके से कोई नुकसान नहीं
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. संभावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जच्चा-बच्चा सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए भी टीकाकरण शुरू कर दिया था, लेकिन अभी भी कई प्रसूताएं टीकाकरण को लेकर पसोपेश में है, उन्हें लगाना चाहिए या नहीं। जोधपुर में अभी एक बहुत बड़ा तबका हैं, जिनका टीकाकरण होना बाकी है। वहीं चिकित्सक से भी कई प्रसूताएं सलाह-मशविरा कर रही हैं कि उन्हें टीका लगाना चाहिए क्या? वहीं डॉक्टर सभी को टीका लगाने की सलाह दे रहे हैं।

जिनकी प्रसव तारीख नजदीक, उन्हें नहीं लगवा रहे
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि जिन प्रसूताओं के प्रसव की तिथि नजदीक आ चुकी है, उन प्रसूताओं को फिलहाल टीका नहीं लगाया जा रहा है। क्योंकि उन्हें बुखार आदि का खतरा रहता है। गर्भावस्था के समय हरेक दवा दे नहीं सकते। डॉ. जोधा ने बताया कि टीका लगवाने के लिए कई प्रसूताओं को प्रेरित किया जा रहा है, कई लगवा रही है। टीका लगाने से कोई नुकसान नहीं है।

अभी केवल 5958 ने ही लगवाया टीका

जोधपुर में केवल अभी तक 5958 महिलाओं ने ही टीका लगवाया है। इनमें से बड़ी संख्या में प्रथम डोज ले चुकी प्रसूताएं है। जबकि जोधपुर में हर रोज औसतन सौ प्रसव होते हैं। इस हिसाब से अभी 50 प्रतिशत से भी कम प्रसूताओं ने टीकाकरण कराया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग