9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये वीआईपी विजिट का ही असर है कि अधिकारी शहर संवार रहे

- दो विभाग अलग-अलग कर रहे काम - सडक़ किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान  
less than 1 minute read
Google source verification
ये वीआईपी विजिट का ही असर है कि अधिकारी शहर संवार रहे

ये वीआईपी विजिट का ही असर है कि अधिकारी शहर संवार रहे

जोधपुर. मुख्य पाली रोड पर सडक़ किनारे फुटपाथ व सर्विस रोड पर अतिक्रमण पिछले लम्बे समय से हो रखे थे। कई शिकायतों पर भी नगर निगम व जेडीए जैसे विभाग खामोश थे। अब जोधपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दौरे और नए हाइकोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर दोनों विभाग सडक़ किनारे अवैध निर्माण को साफ करने में जुट गए हैं।
तीन दिन से नगर निगम ने न्यू कैम्पस परिसर से लेकर झालामंड सर्किल तक अवैध निर्माण हटाए। अब बुधवार से जेडीए ने भी इसी मुख्य मार्ग पर सडक़ किनारे अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया है। जेडीए ने झालामंड सर्किल से शताब्दी सर्किल तक और शताब्दी सर्किल से न्यू हाइकोर्ट भवन तक जाने वाली सडक़ से निर्माण हटाए हैं।

पहले होने दिए अतिक्रमण, अब सख्ती
दोनों ही विभाग खुद मान रहे हैं सडक़ किनारे दुकानदारों, झुग्गी झोपड़ी वालों और ईंट की दीवारों से पक्के निर्माण हो रखे थे। ऐसे में यह विभागों की उदासीनता का ही परिणाम है कि जब अवैध निर्माण हुए तो विभाग मौन रहे और अब वीआइपी विजिट पर सक्रियता सामने आई है।

अब दोनों विभाग नियमित करेंगे मॉनिटरिंग
दोनों विभागों को सडक़ किनारे अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां दुकानदारों व अतिक्रमियों को नोटिस जारी कर पुन: यह निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया है। लेकिन यह सख्ती कब तक रहती है यह देखने वाली बात होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग