9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस नरूला से धोखाधड़ी करने वाली इवेंट मैनेजर ने कहा नहीं की धोखाधड़ी, रसीद में पुलिस को मिली एडिटिंग

मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रिंस नरूला के साथ दस लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की आरोपी इवेंट मैनेजर मुंबई निवासी हिना शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में सोमवार को गिरफ्तार हिना को पुलिस ने मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र सांवरिया की कोर्ट में पेश किया।
less than 1 minute read
Google source verification
prince narula and yuvika chaudhary confronted fraud by event manager

प्रिंस नरूला से धोखाधड़ी करने वाली इवेंट मैनेजर ने कहा नहीं की धोखाधड़ी, रसीद में पुलिस को मिली एडिटिंग

जोधपुर. मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रिंस नरूला के साथ दस लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की आरोपी इवेंट मैनेजर मुंबई निवासी हिना शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में सोमवार को गिरफ्तार हिना को पुलिस ने मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र सांवरिया की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान हिना की ओर से जमानत अर्जी पेश कर कहा गया कि पुलिस ने मोबाइल के एक स्क्रीनशॉट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने कोई धोखाधड़ी नहीं की। प्रिंस नरूला के मैनेजर विकास सिंह के अधिवक्ता डूंगरराम चारण ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ अभी और मुकदमे दर्ज होने हंै। इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर शहर के पर्यटन को नुकसान पहुंचा रही है। न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर हिना को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गड़बड़ी में प्रयुक्त लेपटॉप जब्त
सरदारपुरा स्थित एक सैलून का उद्घाटन करने 16 फरवरी को आए बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला तथा युविका चौधरी के मैनेजर विकास सिंह ने सरदारपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। आरोप है किहिना ने 7 फरवरी को जोधपुर में तीन कार्यक्रमों नरूला को बुलाने के लिए सम्पर्क किया। हिना ने इसके लिए दस लाख रुपए एडवांस आरटीजीएस के जरिए बैंक खाते में जमा करवाने का स्क्रीन शॉट भेजा।

इस पर विश्वास करते हुए नरूला जोधपुर आ गए। तीसरे दिन उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि रकम ट्रांसफर नहीं हुई। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर हिना शर्मा पत्नी मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। एसआई प्रवीण जुगतावत ने बताया कि आरोपी हिना शर्मा से लेपटॉप जब्त किया गया है। जिससे आरटीजीएस की रसीद में एडिटिंग करके स्क्रीन शॉट लिए गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग