9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक इवेंट में जोधपुर आए बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला यूं हुए ठगी का शिकार, शातिर युवती गिरफ्तार

बिग बॉस व नच बलिए फेम प्रिंस नरूला को एक इवेंट में जोधपुर बुलाने के लिए आरटीजीएस से आठ लाख रुपए खाते में जमा कराने का फर्जी मैसेज कर ठगी करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
prince narula and yuvika chaudhary faced fraud incident in jodhpur

एक इवेंट में जोधपुर आए बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला यूं हुए ठगी का शिकार, शातिर युवती गिरफ्तार

जोधपुर. बिग बॉस व नच बलिए फेम प्रिंस नरूला को एक इवेंट में जोधपुर बुलाने के लिए आरटीजीएस से आठ लाख रुपए खाते में जमा कराने का फर्जी मैसेज कर ठगी करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अरोपी युवती इवेंट ऑर्गेनाइज कराने की कंपनी चलाती है। युवती को प्रिंस नरूला व उनकी पत्नी युविका चौधरी को जोधपुर में एक इवेंट में शरीक होने के लिए आठ लाख रुपए का भुगतान करना था। इवेंट होने के बाद सोमवार को प्रिंस नरूला ने बैंक अकाउंट का बैलेंस देखने पर ठगी का पता लगा। इस पर नरूला ने युवती के खिलाफ सरदारपुरा थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया।

सरदारपुरा थाना एसआइ प्रवीण जुगतावत ने बताया कि प्रिंस नरूला के मैनेजर विकास सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट दी कि मुम्बई निवासी हिना शर्मा (33) पत्नी मनीष शर्मा इनफिनिटो नाम से इवेंट ऑर्गेनाइज की कम्पनी चलाती है। युवती ने बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला से सम्पर्क कर उन्हें व उनकी पत्नी को जोधपुर में एक सैलून के उदघाटन में बुलाने के लिए आठ लाख रुपए की फीस देना तय किया था। इसके लिए युवती ने प्रिंस नरूला के खाते में शनिवार को आठ रुपए आरटीजीएस से जमा कराने का मैसेज किया। इस पर प्रिंस नरूला पत्नी युविका चौधरी के साथ शनिवार को जोधपुर आए गए थे। जहां उन्होंने रविवार को सैलून का उद्घाटन किया। इसके बाद सोमवार को वापस मुम्बई के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने बैंक अकाउंंट चैक करने पर पता लगा कि उनके अकाउंट में आठ लाख रुपए जमा ही नहीं हुए। आरोपी युवती ने उन्हें रुपए खाते में जमा करवाने का फर्जी मैसेज किया था। पुलिस ने नरूला के मैनेजर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी हिना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

जोधपुर आए नच बलिए व बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला व युविका चौधरी, कहा हर फील्ड में स्ट्रगल, घबराएं नहीं


लेपटॉप से किया फर्जी मैसेज

युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी। इस पर उसने नरूला को अपने लेपटॉप से आरटीजीएस से आठ लाख रुपए के भुगतान का फर्जी मैसेज टाइप कर भेजा था। उसे लगा कि इवेंट के बाद इतनी बड़ी सेलिब्रिटी अपने अकाउंट चैक नहीं करेगी और वो बाद में उनकी फीस देगी। लेकिन नरूला के बैंक अकाउंट चैक करने से उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने युवती को लेपटॉप भी बरामद किया है।


थाने में सेल्फी खींचवाने की होड़

प्रिंस नरूला मैनेजर के साथ सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे थे। जहां नरूला के थाने में आने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सेल्फी भी खींचवाई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग