9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल से फरार इनामी बंदी गुजरात से गिरफ्तार

- ट्रक चालक बन काट रहा था फरारी
less than 1 minute read
Google source verification
पांच साल से फरार इनामी बंदी गुजरात से गिरफ्तार

पांच साल से फरार इनामी बंदी गुजरात से गिरफ्तार

जोधपुर. सेंट्रल जेल से पांच वर्ष पूर्व पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार बंदी को पुलिस ने गुजरात के तापी जिले से गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार करवड़ थानान्तर्गत खारी खुर्द निवासी किशन (40) पुत्र हीराराम जाट वर्ष 2014 में पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। सुराग न लगने पर पुलिस ने उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके गुजरात, महाराष्ट्र व उड़ीसा में होने की सूचना पर गत 14 अक्टूबर को रातानाडा थाने की विशेष टीम भेजी गई। बाद में उसके गुजरात में होने की सूचना मिलने पर तापी जिले में सोनगढ़ थाना पुलिस की मदद से विशेष टीम ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया। उसे बुधवार को जोधपुर लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चला रहा था। वह अपने परिजन से बात करने के लिए दूसरे ट्रक चालकों के मोबाइल काम में लेता था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग