
जेएनवीयू की स्वयंपाठी परीक्षाएं आज से
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की स्वयंपाठी परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहले दिन अपराह्न 3 से शाम 6 बजे की पारी में बीए प्रथम वर्ष का राजनीति विज्ञान-प्रथम का प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा के लिए पूरे संभाग में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 फरवरी को बीए द्वितीय वर्ष और 17 फरवरी को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। इसके अलावा एमबीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी शुक्रवार से शुरू हो रही है।
विश्वविद्यालय ने जोधपुर शहर में 11, जोधपुर ग्रामीण में पांच, पाली में पांच, जालोर में छह, जैसलमेर में 3 और बाड़मेर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस समय स्वयंपाठी विद्यार्थियों के चुनिंदा विषयों इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अनिवार्य हिंदी/अंग्रेजी, पर्यावरण की परीक्षा हो रही है। अन्य विषयों की परीक्षाएं नियमित विद्यार्थियों के साथ होगी। विश्वविद्यालय की नियमित परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि जिन निजी महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उस जिले के राजकीय महाविद्यालय को नोडल कॉलेज का दर्जा दिया गया है। निजी महाविद्यालय वहां से प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे और उत्तर पुस्तिका जमा कराएंगे। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए संभाग में चार उडऩ दस्ते गठित किए गए हैं।
एमबीए की परीक्षाएं आज से
जेएनवीयू की एमबीए की परीक्षाएं भी शुक्रवार से शुरू हो रही है। एमबीए तृतीय सेमेस्टर की 14 फरवरी और एमबीए प्रथम सेमेस्टर की 15 फ रवरी से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि विवि की प्रायोगिक परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो चुकी है।
Published on:
13 Feb 2020 08:50 pm
