9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : शादी समरोह में शामिल होने मंगेतर निक के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका चौपड़ा, 2 दिसंबर को होगी शादी

इसको लेकर प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
2 min read
Google source verification
priyanka chopra in jodhpur

Priyanka Chopra, priyanka chopra latest news, priyanka chopra pics, priyanka chopra wedding, priyanka chopra and nick jonas, priyanka chopra and nick jonas wedding, priyanka chopra and nick jonas marriage, priyanka chopra and nick jonas in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : एसके मुन्ना व गौतम उडेलिया/जोधपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा और अमरीकी सिंगर-गीतकार निक जोनस की वेडिंग सेरेमनी गुरुवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शुरू हो गई है। इसको लेकर प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वेडिंग सेरेमनी में गुरुवार को सबसे पहले आने वाले मेहमानों में अभिनेत्री प्रियंका की चचेरी बहन बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा पूरे परिवार कव चुनिंदा मेहमनानों के साथ नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंचेगी। चार दिवसीय विवाह समारोह के उम्मेद भवन को आकर्षक रोशनी से सजाने का काम कल से ही शुरू हो गया था। उम्मेद भवन के पीछे बारादरी में ििसत संगमरमर के मंडप में 2 दिसंबर को रात्रि में भारतीय परम्परानुसार सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी। विवाह से एक दिन पूर्व 1 दिसंबर को उम्मेद भवन में विदेशी मेहमानों के लिए खास पार्टी दरबार हॉल में होगी। इसके लिए मुंबई के सनम बैंड को खास तौर पर बुलाया गया है। विवाह समारोह में खास तौर पर बॉलीवुड की हस्तियां व औद्योगिक जगत के लोग शामिल होंगे। 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक उम्मेद भवन बुक होने के कारण पर्यटकों को पैलेस देखे बिना ही निराश लौटना होगा।

पांच साल पहले ठाना, शादी यहीं रचाना

प्रियंका चौपड़ा पांच साल पहले उम्मेद भवन में एक शाही विवाह समारोह में शिरकत करने के दौरान ही तय कर लिया था कि विवाह तो बस उम्मेद भवन में ही करना है। पांच साल पहले 28 नवम्बर 2013 को झारखंड के प्रमुख खनन व्यवसायी रमेश प्रसाद साव के पुत्र रोहित और बनारस के उद्योगपति की पुत्री गौरी के विवाह समारोह में शिरकत करने जोधपुर पहुंची प्रियंका उम्मेद भवन की भव्यता और शाही ठाठ नजरों में बस गया था। उस दौरान होटल प्रबंधन के कुछ लोगों से भी उम्मेद भवन के बारे में बातचीत की थी। आखिरकार ठीक पांच साल बाद उनका यह सपना पूरा हो रहा है।


मनीष मल्होत्रा ने तैयार किए विवाह के परिधान

दुल्हन बनने जा रही प्रियंका चौपड़ा और ‘बींदराजा’ निक जोनस के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने विवाह के लिए खास परिधान तैयार किए है। विवाह समारोह में राजस्थानी थीम के साथ देशी विदेशी मेहमानों के लिए राजस्थानी संगीत, राजस्थानी व्यंजनों को भी खास तौर से रखा गया है। मेहंदी की रस्म के साथ चार दिवसीय समारोह गुरुवार को शुरू हो जाएगा। मुंबई में बुधवार शाम को एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें प्रियंका और उनके परिजनों के साथ निक जोनस के खास दोस्त, उनके भाई जॉय जोनस तथा उनकी मंगेतर सोफ ी टर्नर भी शामिल हुई। पार्टी की कुछ चुनिंदा तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी शेयर किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग