
MSP---प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद 1 नवम्बर से
जोधपुर।
प्रदेश में मूंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद 1 नवम्बर से जबकि मूंगफली की खरीद 18 नवम्बर से शुरू होगी। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर से शुरू होंगे। प्रदेश 868 से अधिक खरीद केन्द्रों पर मूंग, उड़द, सोयाबीन व मूंगफ ली खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ई-मित्र व खरीद केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक रहेगी। पंजीकरण के अभाव में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद संभव नहीं होगी।राजफैड अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार ने मूंग की 3.61 लाख मीट्रिक टन, उडद की 61807 मीट्रिक टन, सोयाबीन की 2.93 लाख व मूंगफ ली की 4.27 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लक्ष्य की स्वीकृति दी है।
--
खरीद के लिएचिन्हित केन्द्र व घोषित समर्थन मूल्य
जिंस--- केन्द्र संख्या----- घोषित समर्थन मूल्य
मूंग--- 357---- 7275 रु प्रति क्विं
उड़द--- 168---- 6300 रु प्रति क्विं
मूंगफ ली--- 257---- 5500 रु प्रति क्विं
सोयाबीन--- 86---- 3950 रु प्रति क्विं
--------
ऐसे करना होगा पंजीयन
- किसान को जनआधार कार्ड नम्बर, खसरा गिरदावरी की प्रति व बैंक पासबुक की प्रति पंजीयन फ ार्म के साथ अपलोड करनी होगी।
- किसान एक जनआधार कार्ड में अंकित नाम में से जिसके नाम गिरदावरी होगी उसके नाम से एक पंजीयन करवा सकेगा।
- जिस तहसील में कृषि भूमि में उसी तहसील के कार्यक्षेत्र वाले खरीद केन्द्र पर उपज बेचान के लिए पंजीयन कराए। दूसरी तहसील में यदि पंजीकरण कराएगा, तो पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
Published on:
11 Oct 2021 11:40 am
