9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई के मकान में बाहर ताला लगाकर छुपा प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

- किस्तों में भूखण्ड बेचने व इनामी ड्रॉ निकालकर लाखों की धोखाधड़ी का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
भाई के मकान में बाहर ताला लगाकर छुपा प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

भाई के मकान में बाहर ताला लगाकर छुपा प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार

जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने रोहट के पास मुकनपुरा में दूसरे की जमीन को खुद की बताकर आवासीय कॉलोनी काटने और किस्तों में भूखण्ड बेचने व हर माह इनामी ड्रॉ निकालने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज हैं और वो सरदारपुरा थाने का मफरूर आरोपी भी है।

थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि खाण्डा फलसा थानान्तर्गत मियों का चौक निवासी मोहम्मद इलियास की शिकायत पर दर्ज एफआइआर में मूलत: पाल रोड पर सुभाष नगर हाल पाल रोड पर वैष्णव नगर निवासी राकेश मेहता को गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस से बचने के लिए वह सुभाष नगर की बजाय वैष्णव नगर में किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी गायब हो गया था। तकनीकी पहलूओं से जांच में उसके महामंदिर थानान्तर्गत राजीव नगर में भाई राकेश मेहता के मकान में रहने का पता लगा। पुलिस वहां पहुंची तो मकान पर ताला लगा मिला, लेकिन पुख्ता सूचना होने पर पुलिस ने सादे वस्त्रों में नजर रखनी शुरू की।
इस बीच, घर पर ताला लगा होने के बावजूद दूध वाले के दूध देने के लिए आने का पता लगा। सोमवार को जैसे ही दूध देने के लिए दूध वाला आया तो आरोपी को भतीजा बाहर निकला। तब ही पुलिस ने वहां दबिश दी और घर की तलाशी ली। घर के अंदर एक अन्य कमरे पर भी ताला लगा मिला। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो राकेश मेहता छुपा मिल गया।

उसे थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग