9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में देह व्यापार, युवती व संचालक गिरफ्तार

- देह व्यापार के लिए बुलाई गई थी युवती
less than 1 minute read
Google source verification
होटल में देह व्यापार, युवती व संचालक गिरफ्तार

होटल में देह व्यापार, युवती व संचालक गिरफ्तार

होटल में देह व्यापार, युवती व संचालक गिरफ्तार
- देह व्यापार के लिए बुलाई गई थी युवती
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने कृषि मण्डी के पास रामेश्वर नगर रोड स्थित होटल में बुधवार को दबिश देकर देह व्यापार पकड़ा और एक युवती सहित होटल संचालक को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मण्डी से कुछ आगे एक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली। इस पर बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया। ग्राहक का इशारा मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) नूर मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस ने वहां दबिश दी। होटल के एक कमरे में देह व्यापार में लिप्त हरियाणा निवासी रिया शर्मा और होटल संचालक मूलत: सीकर हाल चौखां निवासी सुरेन्द्रसिंह को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि सुरेन्द्रसिंह ने यह होटल चार-पांच साल से लीज पर ले रखी है। युवती को देह व्यापार के लिए सुबह होटल बुलाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग