
बालेसर। पिछले दिनों कार्यकर्ताओं की बैठक में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को पाबूसर में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोक पथराव का प्रयास किया।
विधायक शाम पौने छह बजे पाबूसर से लौट रहे थे। युवकों ने गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोका। विधायक कार में बैठे रहे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं व विरोध कर रहे युवकों के बीच तकरार हुई। लोगों ने समझाइश कर विधायक की कार रवाना की। युवकों का कहना था कि विधायक को माफी मांगनी चाहिए।
-पाबूसर गांव में भाजपा के समर्थन में बड़ी सभा से बौखलाए कांगेेस समर्थित तीन-चार युवकों ने मेरी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर मुझे रोकने का प्रयास किया, लेकिन मैं गाड़ी पीछे लेकर रवाना हो गया।
बाबूसिंह राठौड़, विधायक शेरगढ़
वहीं इधर... भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। उनके नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बाइक रैली निकाली थी। पुलिस के अनुसार सैनी ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली। बिना अनुमति जुलूस व रैली निकालने पर प्रशासन ने मोबाइल से सूचना देकर मना किया तो उसे अनसुना कर दिया। इसके बाद प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए लेकिन प्रदेशाध्यक्ष नहीं मिले व उनके कार्यकर्ताओं ने नोटिस तामील करने से इनकार कर दिया। इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से पुलिस को जांच के लिए पत्र जारी किया है।
Published on:
02 Nov 2018 11:09 am
