9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में नाले के लिए पेड़ काटने का विरोध

- एबीवीपी ने प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में नाले के लिए पेड़ काटने का विरोध

जेएनवीयू में नाले के लिए पेड़ काटने का विरोध

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के भीतर से नगर निगम द्वारा नाले के निर्माण कार्य के दौरान पेड़ काटने का सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकत्ताओं ने विरोध प्रकट किया। एबीवीपी ने कार्य स्थल पर प्रदर्शन करके विवि प्रशासन की सहायता से निर्माण कार्य रुकवा दिया और एक पेड़ के बदले दो पेड़ लगाने की मांग की। इसके बाद जेएनवीयू रजिस्ट्रार को ज्ञापन भी सौंपा गया गया।
शहर को जोजरी नदी से जोडऩे के लिए नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण किया जा रहा है जो करीब डेढ़ किलोमीटर के जेएनवीयू के नया परिसर से होकर गुजरेगा। नया परिसर में महिला छात्रावास के पास नाले के निर्माण के दौरान कुछ पेड़ हटाए गए, जिनको विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन में एबीवीपी के सहमंत्री अभिमन्यु सारण, प्रान्त मंत्री अविनाश खारा, उर्मित शर्मा, रितु बोराणा दिव्या कँवर, काजल, धापु ,राजवीर सिंह बांता, निखिल, सचिन, अजयपाल, जयवर्धन, दिनेश, लक्ष्य, रमन, संजय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महानगर सहमंत्री अभिमन्यु सारण ने बताया की विश्व भर में पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण सम्मेलन हो रहे हैं जबकि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन नें सैकड़ों पेड़ कटवा दिए। विश्वविद्यालय परिसर से कुछ ही दूरी पर 290 साल पहले अमृता देवी विश्नोई के नेतृत्व में 363 नर-नारियों ने पेड़ों के लिए बलिदान दे दिया था जो विश्व में जोधपुर की पर्यावरण संरक्षण की मिशाल पेश करता हैं जबकि विश्वविद्यालय वृक्षों को कटा रहा ह।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग