
फलोदी में शिक्षकों का प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार व्यास, भंवरसिंह भाटी, धर्मवीर, मांगीलाल ढाका, विजय नागल, रतन जीनगर, मनोज जीनगर सुरेश कुमार सहित शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा १ सितम्बर से १५ अक्टूबर तक चलाए जा रहे मतदाता सत्यापन में कार्य में बीएलओ को एप नहीं चलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही ऑफलाइन के लिए मात्र दो दिन का समय रखन उचित नहीं है। फलोदी क्षेत्र के २५० बीएलओ को मात्र दिन में मतदाता के मोबाइल नंबर के साथ एक अन्य प्रमाण पत्र एकत्रित करने का कार्य दिया गया है। एैसे में प्रत्येक भाग में एक हजार से डेढ़ हजार मतदाता है तथा इतने समय में यह संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बाहर निवास करने वाले मतदाता का सत्यापन करना, बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम पूर्ण करने जैसी चुतौतियां भी है। उन्होंने शिक्षक बीएलओ के लिए दो दिन से अधिक समय बढ़ाने तथा दस्तावेजों के केवल क्रमांक प्राप्त करने के आदेश जारी करने की मांग की है। (कासं)
Updated on:
27 Sept 2019 07:22 pm
Published on:
27 Sept 2019 07:22 pm
