
जानलेवा पबजी से पैसे कमाने के ऑनलाइन ऑफर, जोधपुर में एक युवक ने फिर पबजी के चक्कर में गंवाई जान
अविनाश केवलिया/जिोधपुर. शहर का 18 साल का युवक चार माह से पबजी गेम खेल रहा था, फिर अचानक अपने मकान में ही फंदा लगाकर झूल गया। यह जानलेवा पबजी गेम का असर था। यह जानलेवा गेम और इसमें पैसे जीतने के कई ऑनलाइन ऑफर जारी किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी के झांसे में कई युवक आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पबजी गेम खेलने के ऑफर दिए जा रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसको प्रसारित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें पैसे जीतने का ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसमें 1 लाख से 50 लाख तक की राशि जीतने का ऑफर दिया जा रहा है। कई युवा इस ऑनलाइन झांसे में आ रहे हैं।
एप भी घातक
पत्रिका ने इस ऑनलाइन विज्ञापन से जब इस एप को डाउनलोड करने की कोशिश की तो यह मोबाइल सॉफ्टवेयर के लिए भी हानिकारक साबित हो रही है। इस एप को डाउनलोड करने से मोबाइल के कई डाटा भी खतरे में आ सकते हैं। जिसे पबजी गेम यूजर को निशाना बनाया जाता है।
टारगेट ह्मूमन थ्रेट से
इसी एप के जरिये मोबाइल डाटा को पबजी गेम के ऑनर टारगेट करते हैं। प्राइवेट डाटा भी लीक होता है। इसके बाद ह्मूमन थ्रेट भी दिया जाता है। इसी कारण यह गेम जानलेवा हो रहा है।
पबजी के ऑनलाइन 15 से ज्यादा इवेंट
पत्रिका ने जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पबजी गेम के बारे में सर्च किया तो सामने आया कि विश्व के अलग-अलग देशों में इसके आने वाले दो माह में 15 से ज्यादा इवेंट सामने आए हैं। इसमें दो इवेंट नई दिल्ली में भी होने वाले हैं। इसके अलावा नेपाल, टर्की, इंडोनेशिया जैसे देशों में भी यह इवेंट होने वाले हैं।
Updated on:
16 Jan 2020 03:01 pm
Published on:
16 Jan 2020 03:01 pm
