9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैम्पर से खींचकर शटर तोड़ा, फिर एटीएम में तोड़-फोड़ की

- एटीएम की तिजोरी सुरक्षित
less than 1 minute read
Google source verification
कैम्पर से खींचकर शटर तोड़ा, फिर एटीएम में तोड़-फोड़ की

कैम्पर से खींचकर शटर तोड़ा, फिर एटीएम में तोड़-फोड़ की

कैम्पर से खींचकर शटर तोड़ा, फिर एटीएम में तोड़-फोड़ की
- एटीएम की तिजोरी सुरक्षित
जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत बेरू गांव स्थित बैंक ऑफ इण्डिया के एटीएम में चार नकाबपोश बदमाशों ने तोड़-फोड़ कर रुपए चुराने का प्रयास किया। चोरों ने बोलेरो कैम्पर से खींचकर शटर तक तोड़ दिया, लेकिन वे तिजोरी यानि रुपए का वॉल्ट सुरक्षित पाया गया।
पुलिस के अनुसार बेरू गांव में बैंक ऑफ इण्डिया का एटीएम है, जहां गत गुरुवार रात 12.30 बजे काली बोलेरो कैम्पर में चार नकाबपोश आए। एटीएम के आगे रखे कुछ पत्थर हटाए और पास स्थित महादेव किराणा नामक दुकान पर लगे तीन कैमरों के तार कुल्हाड़ी से काट दिए। फिर एटीएम के पास आए और कैम्पर से खींचकर एटीएम का शटर तोड़ा। बदमाशों ने रुपए चुराने की नीयत से एटीएम में तोड़-फोड़ की। पूरी मशीन तोड़ दी गई, लेकिन वे तिजोरी तक नहीं पहुंच पाए। जो सुरक्षित रह गई। बाद में चारों वहां से चले गए। सुबह होने पर वारदात का पता लगा। बैंक के शाखा प्रबंधक महेन्द्र देवड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस भी बुलाई गई। चोरी के नीयत से तोड़-फोड़ का मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग