9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बोलेरो कैम्पर गाड़ी

शेरगढ बस स्टैण्ड से किराए पर लेकर गए तीन बदमाशों ने चालक की आंखों में मिर्ची का पाउडर फैंक कर गाड़ी लूट कर ले गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Put chili powder in driver's eyes

चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बोलेरो कैम्पर गाड़ी

शेरगढ़ (जोधपुर) . शेरगढ बस स्टैण्ड से किराए पर लेकर गए तीन बदमाशों ने सोमवार को चालक की आंखों में मिर्ची का पाउडर फैंक कर गाड़ी लूट कर ले गए।


जानकारी के अनुसार भोनसागर रामगढ़ निवासी रैवतराम पुत्र भूराराम भील अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर शेरगढ़ बस स्टैण्ड पर खड़ा था। सोमवार पांच बजे के आसपास तीन युवक आए तथा चालक रेवतराम से कहा कि वे सम जैसलमेर से घूमकर आए है तथा मण्डली जाना है।


उसके बाद नागाणा तक के लिए गाड़ी बुक करके बैठ गए। नागाणा मन्दिर के पास पहुंचकर किसी को फोन किया तथा बाइक लाने को कहा। बाद में रेवतराम से कहा सौ रुपए एक्स्ट्रा दे देंगे थोड़ा आगे छोड़ दो।

यूं बोलकर गाड़ी को सारलाई रोड की तरफ ले गए तथा मौका पाकर चालक रेवतराम की आंखों में मिर्ची डाल दी तथा धक्का देकर गाड़ी से पटक कर गाड़ी लेकर भाग गए। इस सम्बंध में मण्डली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग