9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री से निकालकर पड़ोसी को रखने पर झगड़ा, श्रमिक की हत्या

- बकाया हिसाब को लेकर फैक्ट्री से मिलने गया था मृतक, फिर नए श्रमिक व भाई से हुआ झगड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
फैक्ट्री से निकालकर पड़ोसी को रखने पर झगड़ा, श्रमिक की हत्या

फैक्ट्री से निकालकर पड़ोसी को रखने पर झगड़ा, श्रमिक की हत्या

जोधपुर.
बोरानाडा के एसीजेड क्षेत्र में फर्नीचर फैक्ट्री में नौकरी से निकालने व पड़ोसी को काम पर रखने को लेकर उपजे विवाद के बाद लाठी से हमले में एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। बोरानाडा थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।
थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग प्रथम पुलिया में सोमानी कॉलेज के पास निवासी सुरेंद्र सिंह (27) पुत्र शिवसिंह की हत्या की गई है। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान पाए गए हैं। मोहल्ले में ही रहने वाले मेहराज खान व उसके भाई डम्पी उर्फ रेहान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। मथुरादास माथुर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
4-5 दिन पूर्व निकाला था, हिसाब लेने गया था फैक्ट्री
पुलिस का कहना है कि मृतक सुरेन्द्रसिंह बोरानाडा एसीजेड क्षेत्र में गणपति फर्नीचर नामक फैक्ट्री में पॉलिश का काम करता था। तीन-चार दिन पहले उसे काम से निकाल दिया गया था। उसकी जगह मोहल्ले में पड़ोसी मेहराज खान को काम पर रखा था। इस बीच, शुक्रवार देर शाम वह फैक्ट्री पहुंचा। मालिक बाबूलाल जांगिड से बकाया हिसाब मांगा। इस दौरान उसने उसकी जगह मेहराज को काम पर रखने का ऐतराज जताया। इसको लेकर मेहराज व सुरेन्द्र में विवाद हो गया था। पड़ोस की फैक्ट्री में काम करने वाला मेहराज का भाई डम्पी उर्फ रेहान भी वहां आ गया। झगड़े के दौरान सुरेन्द्र के सिर व अन्य जगह लाठी से वार किए गए। सिर में गंभीर चोट से वह घायल हो गया। उसे रात को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया। इलाज के दौरान मध्यरात्रि उसकी मृत्यु हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग