9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMING–तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से रबी बुवाई में हो रही देरी

- रात में सर्दी व दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर- फसलों के अंकुरण में आ रही दिक्कत- जिले में 5 लाख हैक्टेयर से अधिक में रबी फसलों की बुवाई
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 19, 2020

FARMING--तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से रबी बुवाई में हो रही देरी

FARMING--तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से रबी बुवाई में हो रही देरी

जोधपुर।
खरीफ सीजन में भले जरुरत के हिसाब से बरसात होने से फ सलों में सूखा नहीं पड़ा। लेकिन रबी सीजन के लिए मिट्टी में नमी रह सके, उस अनुपात में बरसात नहीं होने व अक्टूबर के पहले सप्ताह में तापमान औसत से अधिक रहने से रबी सीजन की फ सल बुवाई पर संकट खड़ा हो रहा है।मिट्टी में नमी कम होने व दिन का तापमान अधिक होने से फ सल अंकुरण के खतरे को देखते हुए किसान रबी की बुवाई को टाल रहे है। वहीं रात्रि में तापमान सामान्य से नीचे है लेकिन दिन में ज्यादा होने से रात और दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से भी फ सल अंकुरण में दिक्कत की आशंका से किसान परेशान है।
---
जिले में सरसों की बुवाई में दिक्कतें
जोधपुर जिले में 1 लाख 80 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई होती है। जिसकी बुवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती है लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने से अभी तक कुछ ही क्षेत्र में बुवाई हो पाई है । अधिकतर किसान दिन में तापमान के 30 डिग्री के आसपास आने व गर्मी कम होने का इंतजार कर रहे है, ताकि रबी सीजन में बोई जाने वाली सरसों सहित अन्य फसलों की अच्छी बुवाई हो सके।
---

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग