9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेतों में लहलहाने लगी रायड़े की फसल

रायड़े की बम्पर पैदावार
less than 1 minute read
Google source verification
खेतों में लहलहाने लगी रायड़े की फसल

खेतों में लहलहाने लगी रायड़े की फसल

जोधपुर. कृषि क्षेत्र के खेतों में इन दिनो रायड़े की फसल लहलहाने लगी। इस बार अभी तक पाले का प्रकोप नहीं होने से रायड़े की बम्पर पैदावार होने की आस किसानों को बंधी है। बाजार में रायड़े के भाव ठीक मिलने के कारण इस वर्ष किसानों में रायड़े के प्रति रूझान बढ़ा है। एेसे में नेवरा रोड, चावण्डियाली, किरमसरिया, जुड, थोब,खारडा- मेवासा, माण्डियाई, रीनीया, गोपासरिया समेत कई गांवों में किसानों ने हजारो हैक्टेयर भू-भाग में रायड़ा बोया है। गत वर्ष रायडे़ के भाव ३४ -३५ रुपए प्रति किलो थे जो कि इस वर्ष ५४-५५ रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। मौसम की अनुकूलता व पर्याप्त सिंचाई के चलते इन दिनो रायडे़ की फसल खेतों में फूल-फल बनने की स्थिति में खड़ी है। प्रगतिशील किसान भंवराराम जाखड़ ने बताया कि रायड़े में पाले का असर नहीं हुआ तो पैदावार प्रति बीघा ४ से५ क्ंिवटल होगी। बाजार भाव भी स्थिर रहे तो इस वर्ष रायड़ा किसानों के आर्थिक संबल का आधार बन सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग