
RAILWAY--धुंध-कोहरे में रेलयात्रा हुई सुरक्षित
जोधपुर।
सर्दी के मौसम में धुंध-कोहरे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। ऐसे में जोधपुर मण्डल पर धुंध-कोहरे में सुरक्षित रेलयात्रा के लिए जीपीएस आधारित फोग डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार कोहरे के मौसम में यात्रियों को सुरक्षित गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए फ ोग सेफ डिवाइस का कोहरे वाले खण्डों में संचालित सभी ट्रेनों में उपयोग किया जा रहा है। यह रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टेण्डर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा अनुमोदित उपकरण है जो अत्यधित घने कोहरे के समय रेल संचालन में सहायता करता है। रेल संचालन के समय लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नलों, समपार फ ाटकों की पूर्व चेतावनी देता है, जिससे लोको पायलट घने धुंध-कोहरे में भी ट्रेन का निर्धारित गति से संचालन करते हुए समय की बचत कर यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचा सकता है।
--
जोधपुर मण्डल में ये है घने कोहरे वाले सेक्शन
जोधपुर मण्डल में जोधपुर, फ ुलेरा, डेगाना, रतनगढ़, मेड़ता रोड, बीकानेर, जोधपुर-फ लोदी-जैसलमेर अत्यधिक घने कोहरे वाले सेक्शन है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर मंडल में कुल 135 फ ोग सेफ डिवाइस उपलब्ध है, जो उपरोक्त सेक्शनों में संचालित सभी ट्रेनों के लोको पायलट को दी जाती है।
Published on:
25 Dec 2020 05:36 pm
