
RAILWAY-- रेलकर्मियों को एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
जोधपुर।
रेलकर्मियों को अब एक मोबाइल पर रेलवे में उनके सेवा संबंधी जानकारी मिलेगी। रेलवे अपने कर्मचारियों को डाटा व सर्विस रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए रेलवे ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहा है। यह एन्ड्रायड एप्लीकेशन जल्द ही लांच की जाएगी। बाद में, एचआरएमएस एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद रेलकर्मी की आइडी उसके नाम व पीएफ एकाउंट नम्बर से खुलेगी। जिसमें वह अपने संबंधित सभी डाटा व रिकॉर्ड देख सकेगा।
-
विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे
रेलकर्मी को अपने सेवा संबंधी किसी दस्तावेज या रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए कार्मिक विभाग के चक्कर काटने पड़ते है। अब इस एप्लीकेशन से कर्मचारी को मोबाइल एप पर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करते ही एक क्लिक में संबंधित जानकारी मिल जाएगी।
--
ये जानकारियां मिलेगी
रेलकर्मी को इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी नियुक्ति तिथि, ज्वॉइनिंग, वेतन, बेसिक पे, इंक्रीमेंट, लीव एकाउंट, , लोन की रिकवरी, पीएफ एकाउंट आदि उसकी सेवा से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, कर्मचारी को उसके तबादले आदि की भी जानकारी मिलेगी।
--
सुविधा पास भी होंगे ऑनलाइन
रेलवे की ओर से कर्मचारियों को वर्तमान में सुविधा पास पेपर पास के रूप में दिए जा रहे है। भविष्य में ये सुविधा पास ऑनलाइन मिलेंगे व ऑनलाइन आरक्षण होंगे।
Published on:
28 Jul 2020 09:57 pm
