9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलकर्मियों के रिफ्रेशर कोर्स स्थगित, ऑनलाइन होंगे सेफ्टी संबंधी कोर्स

- कोरोना इम्पेक्ट- जोधपुर रेलवे प्रशासन ने रेलकर्मियों और यात्रियों में कोरोना फैलाव को रोकने के लिए उठाए कदम
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2021

रेलकर्मियों के रिफ्रेशर कोर्स स्थगित, ऑनलाइन होंगे सेफ्टी संबंधी कोर्स

रेलकर्मियों के रिफ्रेशर कोर्स स्थगित, ऑनलाइन होंगे सेफ्टी संबंधी कोर्स

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने कोरोना की दूसरी लहर के बढते प्रभाव को देखते हुए रेलकर्मियों व यात्रियों के बीच कोरोना फैलाव को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बतायाकि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार मण्डल के रेल चालक दल को संक्रमण से बचाने के लिए मण्डल की लॉबी में कांटेक्टलेस चालक दल एप का उपयोग कर लगभग 80 प्रतिशत रनिंग स्टाफ को साइन-ऑन, साइन-ऑफ करवाया जा रहा है। रनिंगकर्मियों के सभी पीरियोडिकल मेडिकल एग्जाम (पीएमई) व अन्य सभी रिफ्र ेशर कोर्सेज को स्थगित कर दिया गया है, आवश्यक सेफ्टी संबंधी अन्य सभी कोर्सेज को ऑनलाइन करवाया जा रहा है। रेलकर्मियों को मास्क का उपयोग,सोशल डिस्टेंसिंग व सेनिटाइजर के प्रयोग के निर्देश दिए गए है।
-
यात्रियों के लिए तय किए नियम
रेलवे स्टेशन पर हैंड सेनिटाइजर, सामान सेनिटाइजर लगाए गए है। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए लगी बैंचों दूरी बनाकर बैठने के लिए निशान लगाए गए है। स्टेशन पर टिकट खिडक़ी पर यात्रियों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने के लिए निशान लगाए गए है।
-
ट्रेनें भी हो रही सेनिटाइज
ट्रेनों को सेनिटाइज किया जा रहा है। जोधपुर कोच केयर कॉम्पलेक्स में सभी ट्रेनों की सीट, बर्थ, फ र्श, नल, वॉशबेसिन, कम्बोड, सम्पूर्ण टॉयलेट व पूरे कोच पर स्प्रे मशीन से हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का छिडक़ाव किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग