9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से भेजे जाने वाले हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के कंटेनर्स का बड़ा माल भाड़ा, महंगे होते निर्यात से विरोध में उतरे निर्यातक

कॉनकोर ने प्रति कंटेनर बढ़ाए 1500 से 3 हजार रुपए
2 min read
Google source verification
export business of jodhpur

jodhpur handicraft exporters association, jodhpur handicraft, jodhpur handicraft furniture, jodhpur handicraft industry, jodhpur handicraft business, export business of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

अमित दवे/जोधपुर. जीएसटी व मंदी की मार झेल रहे हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग की परेशानियां समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ट्रेन के माध्यम से भेजे जाने वाले हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के कंटेनर्स पर माल भाड़ा बढऩे से निर्यातक परेशानी में हैं। कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) ने इनलेण्ड कंटेनर डिपो (आइसीडी) से रेलमार्ग द्वारा गुजरात के मुन्द्रा व पीपावाव पोर्ट तक जाने वाले निर्यात कंटेनरों के माल भाड़े में 1500 रुपए का इजाफा किया है। जिसका यहां के निर्यातक विरोध कर रहे हैं। कॉनकोर ने हाल ही में जारी किए गए नए पब्लिक टैरिफ में डॉक्यूमेंटेशन व सर्वे, डाटा एंट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर व डवलपमेंट के नाम पर 1500 से 3 हजार रुपए तक बढ़ोतरी की है।

प्रतिवर्ष 10 हजार कंटेनर कॉनकोर से
कॉनकोर ने नए पब्लिक टैरिफ में डॉक्यूमेंटेशन व सर्वे, डाटा एंट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर व डवलपमेंट के नाम पर 20 फीट के कंटेनर पर 1500 रुपए और 40 फीट के कंटेनर पर 3 हजार रुपए बढ़ाए हैं। वर्तमान में निर्यातक 40 फीट के कंटेनर पर करीब 36 हजार रुपए और 20 फीट के कंटेनर पर करीब 20 हजार रुपए का भुगतान कर रहे हंै। प्रतिवर्ष करीब 28 हजार हैण्डीक्राफ्ट कंटेनर भेजे जाते हैं। जोधपुर से निर्यात होने वाले कंटेनरों में हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के कंटेनरों की संख्या सर्वाधिक हैं। इसके अलावा स्टील, टैक्सटाइल व ग्वारगम सहित अन्य उद्योगों के निर्यातकों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

हैण्डीक्राफ्ट कंटेनर की स्थिति

कॉनकोर से- करीब 10 हजार
थार ड्राई पोर्ट बोरानाड़ा से- करीब 14 हजार
राजसिको आइसीडी से- करीब 4 हजार

इनका कहना है

पेट्रोल व डीजल के भावों में गिरावट आई है। जीएसटी व मंदी की दोहरी मार झेल रहे हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग में गिरावट आई है । कॉनकोर द्वारा प्रति कंटेनर के भाड़े में इजाफ ा करने से निर्यातकों पर भार बढ़ रहा है। निर्यातकों ने हाल ही में सोमवार को जोधपुर आए रेल मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष यह समस्या रख समाधान की मांग की है।
डॉ. भरत दिनेश, अध्यक्ष, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

कॉनकोर ने पूरे देश में यह चार्जेज बढ़ाए हैं। उसी प्रक्रिया के तहत कंटेनर पर चार्जेज बढ़ाए गए हैं। रेलवे ने भी 10 प्रतिशत चार्ज बढ़ाया है। कॉनकोर ने वह चार्ज नहीं बढ़ाकर नियमानुसार माल भाड़ा बढ़ाया है।
प्रेमप्रकाश, टर्मिनल मैनेजर, कॉनकोर जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग