9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—रेलकर्मियों को दी कोविड संबंधी व्यवहार व भ्रान्तियों की जानकारी

- जोधपुर रेल मण्डल
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 28, 2020

RAILWAY---रेलकर्मियों को दी कोविड संबंधी व्यवहार व भ्रान्तियों की जानकारी

RAILWAY---रेलकर्मियों को दी कोविड संबंधी व्यवहार व भ्रान्तियों की जानकारी

जोधपुर।
जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलकर्मियों को कोविड संबंधी व्यवहार तथा भ्रान्तियों के बारे में रेलवे चिकित्सा दल ने जागरुक किया। जोधपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पेरुमल यूके, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोजकुमार देव ने रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम गठित की। मेडिकल टीम की ओर से रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल पर ही कोविड 19 संबंधी सचेत करने के लिए अभियान चलाया गया । मेडिकल टीम ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, डीजल शेड भगत की कोठी, कैरिज व वैगन डिपो तथा रेलवे वर्कशाप में रेलकर्मियों को कोविड संबंधी व्यवहार तथा भ्रान्तियों के बारे में जानकारी दी ।

मेडिकल टीम ने मास्क को ढंग से लगाने, हाथ धोने का तरीका, परस्पर दूरी बनाने के लिए ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी। रेलकर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी भी दी। अभियान में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खानपान में शामिल की जाने वाली खाद्य सामग्री व दिनचर्या में अपनाए जाने वाले तरीकों की भी जानकारी दी ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग