9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–रेलकर्मियों ने मनाया परोपकार दिवस

-रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 06, 2020

RAILWAY--रेलकर्मियों ने मनाया परोपकार दिवस

RAILWAY--रेलकर्मियों ने मनाया परोपकार दिवस

जोधपुर।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की पुण्यतिथि को रविवार को परोपकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ऑल इण्डिया एससी एसटी एसोसिएशन की ओर से रविवार को रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

आयोजन मण्डल सचिव जगदीप कटारिया, मण्डल अध्यक्ष मुकेश मीना के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 53 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि शिविर में यूनियन व उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ व रेलकर्मियों ने भाग लिया।

--------
रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक की 100वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

जोधपुर।
रेलवे एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव बैंकिंग सोसाइटी की 100वीं वार्षिक साधारण सभा शनिवार को बैंक के चेयरमैन बजरंग सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बैंक ने 101वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। यह बैंक एक राष्ट्रीयकृत बैंक की तरह काम कर रही है। बैंक की ओर से अंशधारियों को 10 प्रतिशत की ब्याज दर से 25 लाख तक का सामान्य लोन, 8 प्रतिशत की ब्याज दर से 5 लाख तक का आपातकालीन लोन, 9.5 प्रतिशत की ब्याज दर से 50 लाख तक का हाउसिंग लोन, 10 प्रतिशत की ब्याज दर से 20 लाख तक का व्हीकल लोन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक अब जल्द ही एजूकेशन लोन भी देगा। बैंक में करीब 291करोड़ की डिपोजिट जमा है। वर्ष 2019-20 में बैंक को 4.84 करोड़ रुपयों का शुद्ध लाभ हुआ है। बैंकिंग सोसाइटी के चेयरमैन बजरंगसिंह राठौड़ व वाइस चेयरमैन अशोक सिंह ने कहा कि देश के अन्य बैंकों की तुलना में यह बैंक राष्ट्रीयकृत बैंक की तरह काम कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग