9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ने गलत बताई मेड़ता रोड की सालाना आय

- सांसदों के साथ मंडलीय समिति की बैठक में आंकड़ों का एक और गड़बड़झाला - मेड़ता रोड की आय साढ़े आठ करोड़, रेलवे ने बताई तीन गुना ज्यादा - रेण के भी गलत आंकड़े पेश किए थे
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 09, 2019

रेलवे ने गलत बताई मेड़ता रोड की सालाना आय

रेलवे ने गलत बताई मेड़ता रोड की सालाना आय

जोधपुर।

एक माह पहले सात सितम्बर को जयपुर में हुई सांसदों के साथ मंडलीय समिति की चौथी मीटिंग में रेलवे की ओर से राजसमंद सांसद दीयाकुमारी को रेण रेलवे स्टेशन के दिए गए गलत आंकड़ों के बाद इस मामले में एक और नया मामला सामने आया है। मंडलीय समिति की इस मीटिंग में रेलवे ने मेड़ता रोड स्टेशन के मनगढ़त आंकड़ें पेश किए। मीटिंग में सांसद द्वारा रखे गए मेड़ता रोड स्टेशन पर बीकानेर-दादर सुपरफ ास्ट ट्रेन के ठहराव के सवाल पर रेलवे ने बताया था मेड़ता रोड स्टेशन पर वर्तमान में 33 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस व 13 जोड़ी सवारी (रेलबस) के साथ एक जोड़ी अतिरिक्त होली डे विशेष सेवा सहित कुल 94 ट्रेनों का ठहराव है, जिसमें 63 गाडि़यों का प्रतिदिन ठहराव होता है ।

---

आय हो रही 3700 रुपए , रेलवे ने बताए 9518

आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग को आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा दिये गये यह आंकड़े गलत है। असल में वित्तीय वर्ष 2018-१9 में मेड़ता रोड स्टेशन से रेलवे को साढ़े आठ करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई थी जबकि मीटिंग में रेलवे अधिकारियों द्वारा मेड़ता रोड स्टेशन के आंकड़ें तीन गुना ज्यादा बढ़ाकर पेश किए गए।आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मेड़ता रोड स्टेशन से प्रतिदिन प्रतिट्रेन औसतन आय 3700 रुपए व प्रतिदिन प्रतिट्रेन 57 यात्री यात्रा कर रहे है। वहीं रेलवे ने औसत प्रतिदिन प्रतिगाडी़ यात्री 81 व आय 9518 रुपए बता दी।

---

रेण की आय कम बताई

वहीं दूसरी और रेलवे ने जोधपुर मण्डल के रेण स्टेशन की आय जानबूझकर कम करके दिखाई ताकि यहां अतिरिक्त गाडि़यों का ठहराव नहीं किया जा सके। एनएसजी 5 श्रेणी के रेण स्टेशन की आय 65 लाख बताई गई जबकि असल में इस स्टेशन की आय वित्तीय वर्ष 2018-19 में एक करोड़ नब्बे लाख रुपए थी। रेण स्टेशन से प्रतिदिन प्रतिट्रेन आय 3500 रुपए व 70 यात्री प्रतिदिन प्रतिट्रेन सफ र कर रहे है। प्रतिट्रेन यात्री रेण में मेड़ता रोड से ज्यादा है लेकिन रेलवे ने प्रतिदिन प्रतिट्रेन आय 1126 व प्रतिदिन प्रतिट्रेन यात्री 20 बताए जो असली आंकड़ों का सिर्फ 33 प्रतिशत है ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग