9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—-अब रेलवे खुद करेगा फुलेरा-डेगाना दोहरी लाइन का विद्युतीकरण कार्य

- अब तक अलग-अलग एजेन्सियां कर रही थी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 01, 2021

RAILWAY----अब रेलवे खुद करेगा फुलेरा-डेगाना दोहरी लाइन का विद्युतीकरण कार्य

RAILWAY----अब रेलवे खुद करेगा फुलेरा-डेगाना दोहरी लाइन का विद्युतीकरण कार्य

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल के फु लेरा-डेगाना रेलखण्ड (122 ट्रेक किलोमीटर) की दोहरी लाईन के विद्युतीकरण का कार्य अब रेलवे खुद करेगा। यह कार्य उत्तर पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से फु लेरा-डेगाना खंड के इस खण्ड के विद्युतीकरण के लिए करीब 90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक विजय शर्मा की पहल पर फु लेरा-डेगाना रेलखण्ड के दोहरीकरण लाइन पर विद्युतीकरण कार्य का शुभारम्भ उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण एसके सिन्हा ने डेगाना जंक्शन पर किया । अब यह कार्य मैसर्स टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा।
----
जल्द शुरू होगा डेगाना-राईकाबाग विद्युतीकरण कार्य
इसके साथ ही डेगाना-राईकाबाग (जोधपुर) खण्ड की दोहरी लाईन का विद्युतीकरण कार्य भी प्रक्रियाधीन है, जिसका कार्य जल्दी ही शुरू होगा। फु लेरा-राईकाबाग खण्ड की वर्तमान सिंगल लाइन का विद्युतीकरण कार्य इरकॉन (भारत सरकार का उपक्रम) की ओर से पहले से ही किया जा रहा है। विद्युतीकरण का कार्य मार्च-2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। उपरोक्त कार्य पूर होने पर रेलवे को ईधन खर्च में भारी बचत होगी। इसके अलावा ट्रेन की औसत गति बढने के साथ ही अधिक भारवाहक मालगाडी चलाई जा सकेंगी।
--
अब तक यह एजेन्सियां कर रही थी काम
उल्लेखनीय है कि अब तक भारतीय रेलवे पर विद्युतीकरण का कार्य भारतीय सरकार के उपक्रमो कोर (सेन्ट्रल ऑर्गनाइजेशन ऑफ रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन), इरकॉन (इंडियन रेलवे कन्स्ट्रक्शन लिमिटेड) व आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) की ओर से किया जाता था।
--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग