9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—यात्रियों को ट्रेन में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लेगा रेलवे, दूर करेगा कमियां

- यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने शुरू किया अभियान- 33 स्टेशनों व 14 ट्रेनों में चलेगा अभियान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 13, 2021

RAILWAY---यात्रियों को ट्रेन में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लेगा रेलवे, दूर करेगा कमियां

RAILWAY---यात्रियों को ट्रेन में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लेगा रेलवे, दूर करेगा कमियां

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्ड़ल पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा उनकी गुणवत्ता की जांच करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान दौरान यात्रियों से फ ीडबैक लेने के लिए फ ार्म भी भरवाए जाएंगे। इसके जरिए भविष्य में यात्रियों की अपेक्षाओं और सुधार के लिए योजना को तैयार किया जा सकेगा। मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के दिशानिर्देशन में 19 जुलाई तक चलने वाले अभियान में महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों व कुछ प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में कमियों को दूर करने तथा उच्च स्तर की यात्री सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार अभियान में 33 रेलवे स्टेशनों, जोधपुर-दिल्ली मंडोर स्पेशल, जोधपुर- इंदौर स्पेशल, बाडमेर-ऋ षिकेश स्पेशल, जोधपुर-हावडा स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी मरुधर स्पेशल सहित 14 ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों व यात्री सुविधाओं के प्रमुख स्थानों जैसे आरक्षण कार्यालय, पार्सल कार्यालय, रेलवे मालगोदाम व पार्किंग स्थलों पर यात्रियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं को जांचा जाएगा। यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, कार्यशीलता तथा गुणवता का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग