9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–रेलवे अब स्टेशनों पर खुद संभालेगा वाटर वेंडिंग मशीन का जिम्मा

- आइआरसीटीसी से छीने अधिकार - रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनों को जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 12, 2020

RAILWAY--रेलवे अब स्टेशनों पर खुद संभालेगा वाटर वेंडिंग मशीन का जिम्मा

RAILWAY--रेलवे अब स्टेशनों पर खुद संभालेगा वाटर वेंडिंग मशीन का जिम्मा

जोधपुर।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ता, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनों का संचालन अब रेलवे खुद करेगा। वर्तमान में रेलवे स्टेशनों पर इन वाटर वेंडिंग मशीनों का संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) की ओर से किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने आइआरसीटीसी से रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनों के संचालन का अधिकार छीन लिया है। रेलवे बोर्ड के टूरिज्म एण्ड कैटरिंग डायरेक्टर फिलीप वर्गीस ने देश के सभी जोनों को यह आदेश जारी कर दिए है। कई जोनल रेलवे की ओर से वाटर वेंडिंग मशीनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी, जिसकी रेलवे की ओर से अनुमति दी गई। साथ ही, आइआरसीटीसी से वाटर वेंडिंग मशीनों के संचालन के अधिकार समाप्त करने का निर्णय किया गया। वर्तमान में आइआरसीटीसी द्वारा जिन कंपनियों या एजेंसियों को वाटर वेंडिंग मशीनों के संचालन का ठेका दिया गया है, इन ठेकों के समाप्त होने तक संचालन संबंधित एजेंसी ही करेगी। ठेका अवधि समाप्त होने के बाद नया ठेका नहीं दिया जाएगा।

--

शुल्क में बदलाव नहीं, पुरानी दरें ही रहेंगी

मात्रा-- बोतल बिना--- बोतल सहित

300 एमएल-- 2 रु--- 3 रु

1 लीटर-- 5 रु-- 8 रु

2 लीटर-- 8 रु-- 12 रु

5 लीटर-- 20 रु -- 25 रु

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग