9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain effect: राजस्थान में अब बीमारियों का बढ़ा खतरा

Rain effect:चिकित्सा विभाग ने लगाए जलप्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा कैंप
less than 1 minute read
Google source verification
Rain effect: राजस्थान में अब बीमारियों का बढ़ा खतरा

Rain effect: राजस्थान में अब बीमारियों का बढ़ा खतरा

जोधपुर. बारिश के मौसम के बाद जोधपुर के जलभराव इलाकों मे मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका है। चिकित्सा विभाग ने इन इलाकों में टीमें भेजना शुरू कर दिया हैं। जलजनित रोग सर्वे उपचार व रोकथाम के कार्य भी चिकित्सा विभाग ने श्रमिक पुरा, डर्बी कॉलोनी, रूपनगर व नटबस्ती सुल्तानपुरा में शुरू कर दिए हैं। जिला कलक्टर डॉ. हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने चारों स्थलों पर चिकित्सा स्टाफ की टीमें भी शनिवार से भेज दीं।

पानी के सैंपल भी लिए जाएंगे
जल से प्रभावित क्षेत्रों में लैब टेक्निशियन की ओर से मरीजों के नमूने लेकर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वल मैजर्स, पानी में लार्वा पाए जाने पर टेमिफोस से छिड़काव किया जाएगा। इन क्षेत्रों में पानी के नमूने लेकर भी मंडोर स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।

रूपनगर : रूपनगर क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महामंदिर व बीजेएस की टीमों ने यहां मरीज देखे। यहां डॉ. रजत अरोड़ा व अन्य स्टाफ जुटा हुआ है।

डर्बी कॉलोनी : डर्बी कॉलोनी के भी बारिश के बाद हालात खराब हो गए। यहां चिकित्सकों ने शिविर लगाकर मरीज देखे। डॉ. धर्मेन्द्र व्यास व टीम ने क्षेत्र में विभिन्न मरीजों की जांच की। केके कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम कार्य कर रही है।

श्रमिकपुरा : श्रमिकपुरा में भी चिकित्सा विभाग की टीमें लग चुकी है। यहां डॉ. रवि नागल व अन्य स्टाफ के लोग चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं। यहां शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोभावतों की ढाणी का स्टाफ जुटा हुआ है।

नटबस्ती सुल्तानपुरा : नटबस्ती सुल्तानपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है। जहां डॉ. सज्जनसिंह व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीनगर व बीजेएस की टीमें कार्य कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग