9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात से किसानों की चिंता बढ़ी

लवेरा बावड़ी (जोधपुर) पिछले दिनों तेज अंधड़ एवं ओलावृष्टि से फसल खराब होने के सदमे से किसान उबर ही नहीं कि क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई बरसात से एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
Rain in Jodhpur

बरसात से किसानों की चिंता बढ़ी

लवेरा बावड़ी (जोधपुर) पिछले दिनों तेज अंधड़ एवं ओलावृष्टि से फसल खराब होने के सदमे से किसान उबर ही नहीं सके कि क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई बरसात से एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ा दी।

लवेरा बावड़ी, सोयला सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल की घटाओं के बीच धूप-छांव का क्रम चलता रहा। इस बीच शाम करीब पांच बजे बरसात होने लगी। थोड़े-थोड़े अंतराल में दो बार हुई बरसात से गली-मोहल्ले एवं सड़कें भीग गई। कुछ देर के लिए आई बरसात से किसानों को खेतों में खड़ी फसल की चिंता सताने लग गई। बरसात के बाद तेज ठंडी हवा का क्रम शुरू हो गया। इससे मौसम में ठंडक हो गई और लोग घरों में लौटने लगे।

उल्लेखनीय है इसी माह के प्रथम सप्ताह में फलोदी, लोहावट, बेलवा, आऊ, भोपालगढ़, बिलाड़ा, बापिणी, सेतरावा, देचू सहित कई कस्बों व गांवों में तेज अंधड़, ओलावृष्टि तथा बरसात से खेतों में खड़ी जीरे व ईसबगोल की फसलें चौपट हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग