9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाल्गुन के महीने में सावन का अहसास, जोधपुर समेत थार के कई इलाकों में बारिश

-पश्चिमी विक्षोभ का असर: देर रात तक कडक़ती रही बिजली
2 min read
Google source verification
फाल्गुन के महीने में सावन का अहसास, जोधपुर समेत थार के कई इलाकों में बारिश

फाल्गुन के महीने में सावन का अहसास, जोधपुर समेत थार के कई इलाकों में बारिश

जोधपुर. भूमध्यसागर से आए ताकतवर विक्षोभ के असर से गुरुवार को जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हवा और नमी तेजी से घूमने से तूफानी हुए मौसम ने बादल-बरसात, ओले व आंधी के मौसम ने फाल्गुन के महीने में सावन का अहसास करवा दिया। जोधपुर में शाम तो तूफानी हवा चलने के बाद देर रात तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। बिजली कडक़ती रही। सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकली रही। मौसम में नमी होने से दिन का तापमान 29.6 डिग्री पर आ गया। दोपहर बाद मौसम ने एकदम पलटा खाया और आसमान में घने बादल छा गए। शाम 6 बजे 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। करीब एक घंटे तक धूल भरी हवा के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।

45 मिनट में 8 मिमी बरसात
रात करीब सवा ८ बजे बिजली कौंधने के साथ शुरू हुई बारिश कभी तेज तो कभी धीमी गति से ४५ मिनट तक चलती रही। शहर में कई इलाकों में तेज बौछारें गिरी। बादलों की गर्जना के साथ बारिश से राहगीर और दुपहिया वाहन चालक परेशान हो गए। देर रात तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने रात 9 बजे तक 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

पारा लुढक़ा, हल्की ठंड
देर रात तक बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा चलने से पारा लुढक़ गया। रात को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी जोधपुर में गुलाबी सर्दी बनी रहेगी। सुबह बरसाती मौसम रहेगा। दोपहर बाद मौसम में कुछ सुधार शुरू होगा। शनिवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू होगी रविवार को मौसम सामान्य रहेगा।

ग्रामीण इलाकों में बारिश-ओले
जिले के ग्रामीण इलाकों में भी शाम को अचानक मौसम बदलने से बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे। सेतरावा, आऊ, लोहावट, पीलवा, किशोरनगर, सोमेसर गांव, बालेसर, बेलवा में धूल भरी हवा के बाद बिजली की चकाचौंध के साथ बरसात हुई।

बाड़मेर-जैसलमेर में तेज बारिश
सीमावर्ती जैसलमेर व बाड़मेर जिलों में भी गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। बाड़मेर में ९.२ मिलीमीटर पानी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। गडरा रोड समेत कई स्थानों पर ओले गिरे। जैसलमेर के पोकरण, चांधण, नोख, मोहनगढ़ आदि इलाकों में भी बारिश व ओलावृष्टि की खबर है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग