9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी में जमकर बरसे बादल, ओले भी गिरे

फलोदी (जोधपुर). यहां सोमवार रात चली आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घण्टे तक तेज रफ्तार से हुई बारिश के दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
weather in rajasthan

फलोदी में जमकर बरसे बादल, ओले भी गिरे

फलोदी (जोधपुर). मौसम तंत्र में आए बदलाव से यहां सोमवार रात धूलभरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घण्टे तक तेज रफ्तार से हुई बारिश के दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई।


यहां सोमवार दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रात में करीब 9 बजे धूलभरी आंधी आई व आकाश में बिजलियां कडकड़़ाने लगी। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश की बौच्छारें गिरनी शुरू हुई।

करीब आधा घण्टा तक एक ही रफ्तार से हुई बारिश से घरों की परनाळें बहने लगी तथा सडक़ों पर भी पानी बहने लगा। इस दौरान कुछ मिनटों तक ओलावृष्टि भी हुई। देर रात तक भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।



चामू . कस्बे सहित बारनाऊ, नाथड़ाऊ, बन्नों का बास, सुखमंडला, गोदेलाई, राजसागर, प्रहलादपुरा, गिलाकौर, लोड़ता सहित समूचे क्षेत्र में सोमवार को 10 बजे आई तेज धूलभरी आंधी से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली भी गुल हो गई। काली घनघोर घटाओं में से साढे दस बजे बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। निसं

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग