9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना द्रोणाचार्य स्कूलों पर धन की बारिश

  - नए सत्र से खेलों के विकास के लिए 30 करोड़ व पुस्तकालय मद में 35 करोड़ सहित 66 करोड़ का बजट जारी
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 06, 2019

jodhpur

बिना द्रोणाचार्य स्कूलों पर धन की बारिश

जोधपुर।

नए सत्र में प्रदेश के सरकारी स्कूली विद्यार्थियों के लिए खुशी की बात है कि उन्हें विद्यालयों में खेल मैदानों, हाइटेक पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी। सरकार ने लंबे अर्से (करीब 10-12 साल बाद) प्रदेश के विद्यालयों के लिए खेल बजट व पुस्तकालय मद में करीब 66 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इससे विद्यार्थियों को नए खेल संसाधनों के साथ तैयारी करने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर स्कूलों में खेलों पर करोड़ों रुपयों की धनवर्षा करने के बाद हाल यह है कि प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े है।

-

गाइडलाइन के बाद ही फण्ड का उपयोग

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से कोष कार्यालयों में बजट भेजा जा चुका है। अब समग्र शिक्षा अभियान को सामग्री खरीदने व राशि समायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। खेल व पुस्तकालय मद में जारी हुई राशि को संस्था प्रधान अपनी मर्जी से नहीं खरीद सकेंगे। इस फण्ड का उपयोग गाइड लाइन जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा।

--

66 करोड़ का बजट

प्रदेश में खेल मद में 30 करोड 28 लाख 83 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है। इसमें जोधपुर के लिए 161.75 लाख रुपए जारी किए गए है। इसी प्रकार, प्रदेश में पुस्तकालय मद में 35 करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपए जारी किए गए है। इसमें जोधपुर के लिए 176.39 लाख रुपए जारी किए गए।

---------

प्रदेश में पीटीआइ व लाइब्रेरियन के रिक्त पदों की स्थिति

पद---------------- कुल--- भरे हुए--- रिक्त

पीटीआइ प्रथम गे्रड-----265-----57----208

पीटीआइ द्वितीय ग्रेड----3374---2823---551

पीटीआइ तृतीय ग्रेड--- 10864---9414--1450

लाइब्रेरियन प्रथम ग्रेड--- 43-----03------40

लाइब्रेरियन द्वितीय ग्रेड---1113--399-----714

लाइब्रेरियन तृतीय ग्रेड----2999--2018--901

---

प्रदेश की स्कूलों में खेलों व पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए खेल व पुस्तकालय मद में बजट जारी किया गया है। इससे स्कूली विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही, रिक्त पड़े पीटीआइ व लाइब्रेरियन सहित अन्य शैक्षणिक पदों को भरने पर काम किया जाएगा।

गोविन्दसिंह डोटासरा, शिक्षामंत्री

राजस्थान

--

वर्षो बाद खेल बजट स्कूलों को आवंटित किया गया है। विद्यार्थियों को खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खेलों और खिलाडि़यों का स्तर बढेगा

हापूराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ

---------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग