9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद

- मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सूखा रहा
less than 1 minute read
Google source verification
कल से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद

कल से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बादलों की हल्की आवाजाही रही लेकिन बारिश नहीं के बराबर हुई। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और आसपास के हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद है। यह सिस्टम अगले तीन-चार दिन सक्रिय रहने से कुछ स्थान पर भारी बारिश की भी चेतावनी है।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 और अधिकतम 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 97 और न्यूनतम 69 रही। सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच दिनभर उमस बनी रही। दोपहर में अत्यधिक उमस के कारण शहरवासी हलकान रहे। शहर वासियों को अभी भी एक अच्छी बारिश का इंतजार है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी लगभग सूखा रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 37.8 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 27.9 व 27.5 और दिन का 36.8 व 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग