9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम सभागार में बजट का दिखाया गया सीधा प्रसारण

Budget 2023-24
less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम सभागार में बजट का दिखाया गया सीधा प्रसारण

नगर निगम सभागार में बजट का दिखाया गया सीधा प्रसारण

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट का आमजन व जनप्रतिनिधियों को सीधा प्रसारण दिखाने के लिए नगर निगम सभागार में विशेष व्यवस्था की गई। नगर निगम सभागार में महापौर उत्तर कुंती परिहार, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित, आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश सहित कई पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों एवं आमजन ने बजट का सीधा प्रसारण देखा। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से की गई विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का सभी ने मेज थपथपा कर स्वागत किया, साथ ही इस बजट को प्रदेश के विकास की ओर ले जाने वाला बजट बताया। महापौर कुंती परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही वृद्धजन, दिव्यांगजन को सामाजिक सुरक्षा देने की घोषणा की बजट में की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग