9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 लडऩे की जल्दबाजी में अपनी असली उम्र ही भूल गए…किसी की बढ़ गई तो किसी की हो गई कम

Rajasthan Election 2018 लडऩे की जल्दबाजी में कई ‘माननीय’ अपनी उम्र तक भूल गए हैं। कोई नेताजी पिछले पांच व दस साल में बड़ा हो गया है ...
2 min read
Google source verification
ran

- राजेश दीक्षित
जोधपुर। फिर से चुनाव rajasthan election 2018 लडऩे की जल्दबाजी में कई ‘माननीय’ अपनी उम्र तक भूल गए हैं। कोई नेताजी पिछले पांच व दस साल में बड़ा हो गया है तो किसी की उम्र कम हो गई है। जहां महिलाओं को अक्सर अपनी उम्र कम बताने की आदत रहती हैं, वहीं जिले की एकमात्र महिला मंत्री को अपनी उम्र अधिक बताने में कोई हिचक नहीं है। यह उम्र की बातें हम नहीं कर रहे, बल्कि नेताजी खुद अपने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख कर रहे हैं।

नामांकन के बाद जिले की दस सीटों के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के शपथ पत्र देखे और साथ में 2008 व 2013 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्रों पर नजर डाली तो कुछ प्रत्याशियों की उम्र को लेकर कई रोचक जानकारी मिली।

उम्र में कोई घट तो कोई बढ़ गया
- अर्जुनलाल गर्ग बिलाड़ा से भाजपा प्रत्याशी हैं। वे 2013 के नामांकन के दौरान 53 वर्ष के थे। लेकिन पांच साल में सात साल बड़े हो गए यानी 60 साल के हो गए हैं।

- गजेन्द्र सिंह खींवसर लोहावट से भाजपा प्रत्याशी हैं। वर्ष 2008 के चुनाव में 51 वर्ष के थे और दस साल बाद अब वे 60 साल के हो गए हैं। यानी एक साल उम्र कम हो गई।

- कमसा मेघवाल भोपालगढ़ की विधायक राज्य मंत्री भी है। वर्ष 2008 के शपथ पत्र में इनकी उम्र 39 वर्ष दर्शाई गई। अब उनकी उम्र एकदम से 11 साल बढ़ गई हैं।

- जोगाराम पटेल लूणी से भाजपा प्रत्याशी हैं।उम्र इन्होंने दस साल में 11 साल बढा दी हैं। यानी वर्ष 2008 में 53 साल के थे और अब 64 साल की उम्र शपथ पत्र में दर्शाई हैं।

दस वर्ष में पांच साल ही बढ़े
मंडावा विधायक नरेन्द्र कुमार ने वर्ष 2008 के चुनाव में अपनी उम्र 53 वर्ष लिखवाई थी। दस वर्ष बाद अब इनकी उम्र 63 वर्ष होनी चाहिए थी, लेकिन इनकी उम्र अभी तक 58 वर्ष ही हुई है।

इधर, धीमी गति से बढ़ती उम्र!
झुंझुनूं। किसी की उम्र ही नहीं बढ़ रही तो किसी की उम्र धीमी गति से बढ़ रही है। झुंझुनूं में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की उम्र का विश्लेषण किया तो कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य सामने आए।


धीमी गति से बढ़ रही शुभकरण की उम्र
उदयपुरवाटी से विधायक शुभकरण चौधरी ने वर्ष 2008 में नवलगढ़ से इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, उस समय उन्होंने अपनी उम्र 52 वर्ष लिखवाई थी। इस हिसाब से उनकी उम्र अब 62 वर्ष हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक उनकी उम्र 57 वर्ष ही हुई है। यानि विधायक दस वर्ष में मात्र पांच साल ही बढ़े हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग