9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान शुरू होते ही खराब हुई EVM, पूर्व CM अशोक गहलोत भी यहीं डालेंगे वोट

Rajasthan Election 2018 Live Voting in Rajasthan Vidhansabha Chunav 2018  
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2018- Former CM AShok Gehlot live update

Rajasthan Election 2018- Former CM AShok Gehlot live update

जोधपुर। Rajasthan Election 2018 live update पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन जिस बूथ पर गहलोत अपना वोट डालेंगे, वहां ईवीएम मशीन खराब हो गई। यहां करीब पंद्रह मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत यहां पहुंचने वाले हैं।

मतदान शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 50 लोगों को फोन किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी इतने ही लोगों को फोन किए। ये फोन सुबह पांच बजे से किए गए। फोन कर सभी को आगे और कॉल करने के लिए कहा गया। इन कॉल्स से मतदाताओं को जगाने की अपील की जाती रही।

आपको बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सुबह 8 बजे से प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। प्रदेश के करीब 4.74 करोड़ मतदाता आज EVM का बटन दबाकर राजस्थान के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग