9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : जोधपुर जिले में हुआ 72 प्रतिशत मतदान, शेरगढ़ में मतदाताओं ने अपने मत का किया सर्वाधिक उपयोग

जोधपुर शहर के विभिन्न बूथ्स पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

video : उत्साह के साथ अपने मत का उपयोग करने पहुंच रहे मतदाता, बूथ पर लगने लगीं लंबी कतारें

जोधपुर. लोकतंत्र का महापर्व चुनाव के दिनों को ही माना जाता रहा है। इसमें लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों को लेकर लोगों में खासा क्रेज होता है क्यूंकि वे अपने क्षेत्र के लिए सरकार का चयन करते हैं। यही कुछ शुक्रवार को देखने को मिल रहा है। अपने मतों का उपयोग करने के लिए लोग दिसंबर की सर्दी में भी लंबी कतारों में जुट कर अपने प्रत्याशी को चुनने के लिए उत्साही नजर आ रहे हैं। जोधपुर शहर के विभिन्न बूथ्स पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। आमजन के साथ मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी भी अपना वोट डालने के लिए निर्धारित बूथ पर पहुंचे। जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी पत्नी और पुत्र वैभव सहित परिवार वालों के साथ महामंदिर स्थित बूथ पर अपना वोट डालने आए। वहीं मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी अपनी पत्नी और पुत्री के साथ वोट देने पहुंची। इनके साथ ही शहर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार और सूरसागर विस क्षेत्र से प्रो अयूब खान अपना वोट डाल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी भी जल्द ही अपना वोट डालने के लिए आने वाले हैं। इनके साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उमड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में देरी से मतदान शुरू होने और ईवीएम मशीन में गड़बडिय़ों की शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे लंबी कतारों में खड़े होने वाले मतदाताओं खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह बना हुआ है।

जोधपुर जिले में कुल 72 प्रतिशत मतदान हुआ

फलोदी में 76.4
लोहावट 78
शेरगढ़ 78.6
ओसियां 77.95
भोपालगढ़ 68.36
सरदारपुरा 65.53
शहर 64.5
सूरसागर 66.51
लूणी 75.3
बिलाड़ा 69

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग