9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Voting 2023: सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदान के आरोप में हंगामा, 6 बजे बाद भी लगी कतारें

Rajasthan Election Voting 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 107 पर मतदान का समय पूरा होने के बाद हंगामा हो गया। कई लोग हाथों में पर्ची लिए मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहे और मतदान करने के लिए अड़ गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी के समर्थक फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे।
2 min read
Google source verification
rajasthan_election_voting_2023_live_update_sursagar_assembly.jpg

Rajasthan Election Voting 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 107 पर मतदान का समय पूरा होने के बाद हंगामा हो गया। कई लोग हाथों में पर्ची लिए मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहे और मतदान करने के लिए अड़ गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी के समर्थक फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। भाजपा प्रत्याशी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी को लिखित में शिकायत भी दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी शाम 6 बजे भी पोलिंग बूथ में मौजूद हैं और फर्जी मतदान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि बाद में जो लोग कतार में खड़े थे, उनके लिए मतदान प्रक्रिया जारी रही।

आपको बता दें कि भाजपा का गढ़ रही सूरसागर विधानसभा सीट की तस्वीर में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। इस बार यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने नए चेहरे को उतारा है। यहां पर लगातार तीन बार से भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास ने अलग-अलग मार्जिन से चुनाव जीता, लेकिन इस बार देवेंद्र जोशी को उतारा है। वहीं कांग्रेस ने 28 साल के युवा शहजाद खान को मौका दिया है। दोनों ही प्रत्याशी पहली बार आमने-सामने हैं। युवा चेहरे के साथ कांग्रेस की यूथ ब्रिगेड फील्ड में नजर आ रही है। कांग्रेस को इसका कितना फायदा मिलता है यह तो चुनाव के परिणाम ही बताएंगे। इधर, भाजपा प्रत्याशी जोशी भी राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। वे भी भाजपा का कब्जा जमाए रखने के लिए हर संभव तैयारी में जुटे हैं।

दाधीच का भाजपा में जाना भी बड़ा फेक्टर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच का भाजपा में जाना बड़ा फेक्टर बताया जा रहा है। पहले निर्दलीय नामांकन भरने से भाजपा की सांसे फूल गई थीं, क्योंकि दाधीच भाजपा के कोर वोटर्स ब्राह्मणों के वोटों को काटते। कांग्रेस को सीधे तौर पर फायदा होता, लेकिन अब यहां भाजपा अपना दावा मजबूत बता रही है।

यह भी पढ़ें- मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा, दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंचा पुलिस बल, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग